सोशल न्यूज़

शहर में आते ही डॉक्टर अजॉय कुमार जनजागरण और सामाजिक सुधार के मार्ग को बनाने का कार्य सहजता से आरम्भ कर दिया है।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : बुधवार 13 अक्टूबर, 2021

लोकप्रिय सांसद रहे जमशेदपुर के पुर्व सांसद डॉक्टर अजॉय कुमार अपने प्रिय शहर आते ही सक्रिय हो चुके हैं। शहर में आते ही वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए लोगों से रूबरू हुए।

बता दें की नवरात्र के समय में शहर माँ दुर्गा के नौ रूपों की भक्ति में लीन है। जमशेदपुर तथा आदित्यपुर में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्धघाटन किया जा रहा है, जिसमें शहर के कई पूजा पंडालों का उद्धघाटन पुर्व सांसद डॉक्टर अजॉय कुमार के द्वारा किया गया। साथ ही शहर में हो रहे अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिए।

समाजिक और राजनीतिक मुद्दो पर सक्रियता से कार्य करने वाले लोगों से मिलकर वर्तमान व्यवस्था में सुधार को लेकर  डॉ. अजॉय कुमार प्रयासरत हैं। इस क्रम में उन्होंने आदित्यपुर के पुर्व मेयर श्री पुरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर जाकर उनसे सप्रेम भेंट करते हुए वर्तमान समाजिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की, तो वहीं जुगसलाई स्थित अपने समर्थक मो. परवेज के पास जा कर मैत्री भेंट की। मो. परवेज के नए होटल के लिए उन्हें बधाई भी दी।

शहर में लगातार कार्यक्रमों में शामिल होते हुए उन्होंने जनजागरण और सामाजिक सुधार के मार्ग को बनाने का कार्य सहजता से आरम्भ कर दिया है। 

पढ़ें खास खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version