Connect with us

क्राइम

शहर में अनैतिक मामले में 4 लड़की, 6 लड़के गिरफ्तार। मामला साकची काशीडीह के गेस्ट हाउस का है।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

शहर जमशेदपुर में वेश्यावृत्ति और  सेक्स रैकेट बड़ी ही तेजी से फैल रही है। जिसके खिलाफ नगर प्रशासन सक्रिय है। लेकिन सवाल यह भी है कि यह सक्रियता संकीर्ण क्यों है? शहर के कई नामी होटल, बार, पार्लर और व्यवसायी इसमें लिप्त हैं।

बता दें कि आज साकची थाना अंतर्गत कासीडीह स्थित कांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने  छापेमारी कर 4 लड़की और 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अय्याशी के सामानों के साथ शराब की बोतलों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

मामले की जांच में यह बात सामने आई है कि साकची कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। साथ ही प्रेमी युगलों को अनैतिक कार्य करने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराया जाता रहा है। जिसकी शिकायत नगर प्रशासन को लगातार मिल रही थी।

बता दें कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर उपायुक्त महोदया विजय यादव ने जांच के लिए एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनिल कुमार को छापामारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने साकची पुलिस के साथ मिलकर छापामारी अभियान चलाया, जिसमें सेक्स रैकेट की बात सही पाई गई। छापेमारी के दौरान 4 लड़की और 6 लड़को को पाया गया। पुलिस इस सभी से पूछताछ कर रही है। 

वहीं गेस्ट हाउस संचालक बबलू सिंह का कोई अतापता नहीं है। गेस्ट हाउस से बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें बताती हैं कि यहां अय्याशी के सभी साधन उपलब्ध थे और रंगरेलियां मनाई जाती थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *