Connect with us

झारखंड

विशेष पदाधिकारी ने किया आश्रयगृहों का औचक निरीक्षण।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश तथा उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अक्षेस से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत सभी छ: आश्रयगृहों का औचक निरीक्षण जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार एवं नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनन्द द्वारा किया गया एवं आश्रय गृहों के केयरटेकर के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तर्गत बारीडीह एवं बर्मामाइन्स अवस्थित पारिवारिक आश्रयगृह, किशोरीनगर साकची अवस्थित महिला आश्रयगृह तथा छायानगर साकची, मेरीन ड्राइव कदमा, जे पी सेतु Sare स्टैण्ड सीतारामडेरा अवस्थित पुरुष आश्रयगृहों का औचक निरीक्षण किया गया।

ठंड के मौसम को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में बाहर सोने वाले लोगों को तथा साकची मार्केट, बिस्टुपुर मार्केट, एमजीएम अस्पताल में फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को आश्रय गृह की सुविधा एवं लाभ के बारे में बताने एवं Rescue करके आश्रयगृह लाने का कार्य निरंतर करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। 

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *