Connect with us

झारखंड

विधायक सुखराम उरांव ने की प्रेस वार्ता, कल्पना सोरेन का पश्चिमी सिंहभूम में दो दिवसीय दौरा 28 सितंबर से, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Published

on

विधायक सुखराम उरांव ने की प्रेस वार्ता, कल्पना सोरेन का पश्चिमी सिंहभूम में दो दिवसीय दौरा 28 सितंबर से, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

चक्रधरपुर (जय कुमार): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करने 28 सितंबर को चाईबासा पहुंचेगी. इस क्रम में वे विभिन्न जगहों पर आयोजित आमसभा और रात्रि चौपाल में भाग लेंगी. वहीं महिलाओं से कल्पना सोरेन रु-ब-रु होंगी. उनके साथ कैबिनेट मंत्री बेबी महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सरिता महतो रहेंगी. इस बात की जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने सोमवार को अपने बनमालीपुर स्थित आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि झामुमो पार्टी की पांच सदस्यीय महिला टीम पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेगी.

यह भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा में नई प्रबंधन समिति का हुआ गठन, मुकुंद रुंगटा बने अध्यक्ष एवं असीम कुमार सिंह महासचिव।

विधायक कल्पना सोरेन 28 सितंबर को चाईबासा पहुंचेंगी. चाईबासा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे खूंटपानी पहुंचेंगी. वहां चौपाल में शामिल होंगी. इसके बाद चक्रधरपुर पहुंचेंगी. भारत भवन स्थित होटल लग्जरी इन में रात्रि विश्राम करेंगी. उससे पहले शाम सात बजे रात्रि चौपाल में महिलाओं से रु-ब-रु होंगी. साथ ही चाईबासा ब्लड बैंक की मांग पर 29 सितंबर को विधायक आवास बनमालीपुर में लट्टू उरांव कल्याण समिति एवं दिशोम गुरु आशीर्वाद योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करेंगी. उनके साथ कैबिनेट मंत्री बेबी महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक सरिता महतो भी मौजूद रहेंगी.

शिविर का उदघाटन के बाद कल्पना सोरेन चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत स्थित बुढ़ीगोड़ा मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी. वहां से सोनुवा जाएंगी. सोनुआ से गोइलकेरा होते हुए मनोहरपुर पहुंचेंगी. वहां से जगन्नाथपुर, मझगांव पहुंचेंगी. वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. प्रेस वार्ता में विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, बंदगांव विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई मौजूद थे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *