Connect with us

झारखंड

विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में रामार्चा पूजा के महाप्रसाद का आयोजन हुआ. सावन के पहले दिन प्रात: भगवान शिव के रूद्राभिषेक के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ. हजारों की संख्या में जमशेदपुर सहित अन्य जिलों से प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे श्रद्धालु. देर रात 11:00 बजे तक बटेगा प्रसाद. जमशेदपुर सहित पुरे राज्य से कई गणमान्य लोग प्रसाद में हुए शामिल.

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय के समीप रामार्चा पूजा मैदान में रामार्चा पूजा प्रसाद का आयोजन हुआ. सावन का प्रथम दिन प्रातः भगवान शिव का रूद्राभिषेक से शुरू हुआ. जिसमें सरयू राय सहित समर्थक शामिल हुए. दोपहर 12:30 बजे से प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ. बिहार के भोजुपर की प्रसिद्ध व्यंजन हाथी कान पुड़ी, दो तरह की सब्जी आलू पटल, आलू बैगन बड़ी, टमाटर का चंटनी तथा बुंदी प्रसाद के व्यंजन में शामिल था. 

THE NEWS FRAME

50 हजार से अधिक संख्या में लोगों के प्रसाद ग्रहण करने का अनुमान है. कुल 17 काउँटर में व्यवस्थित रूप से आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा गया. महिलाएँ, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक सभी ने बड़े आनंद के साथ प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद वितरण की पुरी व्यवस्था भाजमो के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं ने संभाली. झारखंड श्रीवारी सेवा दल के करीब 100 से अधिक सदस्यों ने भी प्रसाद वितरण में अहम भूमिका निभाई. बिहार के आरा जिला के शाहपुर से आए  कारीगरों ने रामार्चा पुजा का प्रसाद तैयार किया. 

THE NEWS FRAME

रामार्चा पूजा का प्रसाद ग्रहण करने में जम्बु अखाड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वति, पूर्व विधायक राधा कृष्ण किशोर, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, खादी ग्राम उत्तर पूर्वी के चेयरमैन मनोज सिंह, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, भाजमो केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता आशुतोष राय, अशोक गोयल, खादी ग्राम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनंदु, टाटा कमिंस प्लांट हेड रामफल मेहरा, मनीष जैन, टाटा मोटर्स रजत सिंह,  विशाल सिंह, तापस मित्रा, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, पूर्वी सिंहभूम पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह, कविता परमार, समाजसेवी अरूण बाकरेवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव विवेक चौधरी, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सीटी साखा अध्यक्ष मोहित मुनका, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर साखा महासचिव अश्विनी अग्रवाल, कुसुम पूर्ती, खगेन महतो, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारी एनके सिंह, अशोक सिंह चौहान, बलदेव भुइयाँ, चंदन यादव, कन्हैया सिंह, नटटू झा, भाजमो महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, अमित शर्मा, आरएसएस के कई स्वयंसेवक, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रदेश तथा, विभिन्न जिला के पदाधिकारी और जमशेदपुर महानगर के मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ ही राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेतागण, विभिन्न संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *