Connect with us

TNF News

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता प्रिंस सिंह की गोली मारकर हत्या

Published

on

केबुल कंपनी मोड़ के पास दो युवकों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

क्राइम डायरी: बिहार राज्य के आरा जिले का मामला हैं जहाँ लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा नेता प्रिंस सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब प्रिंस अपने विधायक से मिलने जा रहे थे। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। प्रिंस सिंह को बहुत करीब से सीने के बाईं ओर गोली मारी गई।

प्रिंस सिंह कुदरिया गांव के निवासी थे और उनका पिछले कई महीनों से जमीन विवाद चल रहा था। उनकी शादी मई 2022 में हुई थी और उनकी पत्नी भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग में वाराणसी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें : Minor brother and sister were watching porn. Sister got pregnant. नाबालिग भाई-बहन पोर्न देख रहे थे, बहन गर्भवती हो गई।

जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से इस मामले को लेकर पंचायती हो रही थी। इस मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहे थे। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास हुई।

प्रिंस बीजेपी के सक्रिय सदस्य थे और केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव में अहम भूमिका निभाते थे। हरेंद्र सिंह से 7 कट्ठा जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के यहां पंचायत स्तर पर निपटारा करने के लिए दोनों पक्ष गए थे।

प्रिंस को धमकियां मिल रही थीं और वे विवाद को जल्दी निपटाना चाहते थे। इसी वजह से वे आज सुबह बाइक से विधायक के घर जा रहे थे, जब अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रिंस के साथियों ने उन्हें इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घरवाले अस्पताल पहुंचे। इस हत्याकांड के पीछे हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, मृतक के मौसा ने उनपर यह गंभी आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, सेक्स टॉय देख हुए हैरान।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *