Connect with us

TNF News

रुमान अहमद को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, पत्रकार संघ की त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

Published

on

रुमान अहमद

त्रिपुरा के पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संघर्ष करता रहेगा – रुमान अहमद

अगरतला, त्रिपुरा। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने पिछले बारह वर्षों से पत्रकारिता कर रहे अगरतला, त्रिपुरा निवासी तथा त्रिपुरा पत्रिका बंगाली साप्ताहिक समाचार पत्र और न्यूज लाइव 24 त्रिपुरा के प्रधान संपादक रुमान अहमद को त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और उम्मीद जताई है कि भारतीय पत्रकार संघ में गांव से लेकर शहर तक के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकारों के हितों की रक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

रुमान अहमद ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन त्रिपुरा के पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

श्री रुमान अहमद ने आगे कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून, विधान परिषद में पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र का गठन, डिजिटल मीडिया बोर्ड का गठन और पत्रकार रजिस्टर बनवाने के लिए मैं प्रयास करता रहूंगा।

यह भी पढ़ें : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : बीबीए व बीसीए के 13 छात्र 6.5 के पैकेज पर कोरिजो में लॉक

मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज, राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार सम्राट, राष्ट्रीय परिषद सदस्य मो.एजाजुल हक, के.एम. राज, जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अहमद पख्तून, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, मराठवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरेशी, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक आरिफ, देवानंद सिन्हा, आतिफ खान, नीटू दुबे, मिथिलेश कुमार, सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, सनोबर खान, सुरेंद्र सिंह, पंकज झा, वेंकटेश सूर्यवंशी, साकिब अनवर, अनवारुल हक, रजिउर रहमान, मनोज कुमार, अनुपम सिन्हा, डॉ. अमरनाथ, विनोद सिन्हा बलजीत कौर, अंशू अवस्थी, अवनीश त्रिपाठी, नावेद आलम समेत अन्य पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *