सोशल न्यूज़

राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन की ओर से हुआ 21वां टीकाकरण कार्यक्रम।

Published

on

 

Jamshedpur : आज दिनांक 15 जुलाई, 2021 को मानगो में राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य श्री राहुल सिंह और श्री अभिषेक सिंह चौहान के सौजन्य से बैकुंठ नगर, वास्तु विहार कॉलोनी में 30 लोगों को को-वैक्सीन का निःशुल्क टीका दिया गया। इस टीकाकरण शिविर में झारखंड के उप निदेशक श्री रवि शंकर केपी उपस्थित हुए।

ज्ञात हो की संगठन के सदस्यों के सहयोग से अब तक कुल 21 कैंप लगाए जा चुके हैं। संगठन के उप निदेशक सह पुर्वी सिंहभूम जिला वैक्सिनेशन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर श्री रवि शंकर केपी ने बताया की संगठन के द्वारा पूरे जिला में रोजाना 100 खुराक देने की व्यापक तैयारी की गई है। जिला प्रशासन का आभार जताते हुए उन्होंने कहा की पिछ्ले एक महीने से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। और इस प्रयास से हम अपने सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version