Connect with us

झारखंड

राधे प्रसाद यादव फाउंडेशन की ओर से भजन संध्या का किया गया आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक 29 जुलाई, 2023 दिन शनिवार को संध्या 7:00 बजे, राधे प्रसाद यादव फाउंडेशन की ओर से एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस फाउंडेशन के पदाधिकारी आरडी राय एवं संतोष कोहरा ने जानकारी दी कि RPY फाउंडेशन समाज के लिए बेहतर कार्य करना चाहती है। जिससे समाज के लोगों में यह संदेश जाए कि फाउंडेशन के लोग समाज हित में काम करने वालों की टोली है। पदाधिकारी ने यह भी बताया कि, अगला कार्यक्रम संभवत 15 फरवरी 2024 को की जाएगी ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर इसी तरह इस फाउंडेशन के बैनर तले बेहतर कार्य करने का लगातार प्रयास किया जाएगा। संस्था से जमशेदपुर शहर के गणमान्य लोग जुड़े हुए हैं। और आगे भी अच्छे विचार वाले लोगों को इस संस्था से जोड़ा जाएगा।

इस संस्था के मुख्य पदाधिकारी हैं संरक्षक योगेन्द्र यादव, महासचिव पाणी भाई, सचिव संतोष कोहरा, शंभू प्रसाद, अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष वी डी राव, लालचंद सिंह एवं शेखर राव। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुत से साथियों ने लगातार प्रयास किया है, जिसमें मुख्य रूप से वकील राय पप्पू, विकास जी, वीकेश, सुनील पांडे सुनील यादव, सतीश गुप्ता, संजय, रुपेश, रितेश गुप्ता, मदन जी, उमेश सिंह, मनोज खत्री का सहयोग रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *