Connect with us

राजनितिक

युवा चौपाल: भाजपा के नेताओं का राष्ट्रीय नेतृत्व के तहत युवाओं के साथ संवाद

Published

on

युवा चौपाल

जमशेदपुर: राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम “युवा चौपाल” आज बर्मामाइंस मंडल के अंतर्गत रघुबर नगर शक्ति केंद्र में हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि जेन्ट सिंह जी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयूमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी, भाजयूमो जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी अभिमन्यु सिंह, बर्मामाइंस मण्डल महामंत्री सूरज कुमार जी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान और चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा, “चुनाव का मुद्दा पहले दिन से विकसित भारत ही है। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें विकसित भारत का अपना विजन बता रहे हैं। हमारे पास 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड है, अगले 25 वर्षों का विजन है, आने वाले 5 साल का रोडमैप है और पहले 100 दिन का प्लान है।”

उन्होंने और कहा, “विपक्ष के पास ना तो काम का कोई ट्रैक रिकॉर्ड है ना ही कोई विजन है। वो विभाजन की राजनीति और बांटने वाले विचार लेकर सामने आ रहे हैं।”

यह भी पढ़े : युवा चौपाल का आयोजन उलीडीह में, भाजपा युवा मोर्चा ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी

जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा, “कल आप देखे होगे किस तरह नोटों का खेल कांग्रेस कर रही है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *