Connect with us

TNF News

मानगो में पानी की किल्लत, विधायक बोले— नगर निगम को सौंपनी चाहिए जलापूर्ति योजना, जनता ने उठाए सवाल

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर: मानगो में पानी की किल्लत कोई नई बात नहीं रह गई है। यहां का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला बचा हो जहां जल संकट न हो। इस बीच, जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक ने कहा कि मानगो पेयजल आपूर्ति योजना को मानगो नगर निगम को स्थानांतरित कर देना चाहिए, जिससे स्थानीय स्तर पर जल समस्या का समाधान किया जा सके।

हालांकि, जनता और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मानगो नगर निगम खुद अपने मूलभूत कार्य— जैसे कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था— को सुचारू रूप से नहीं कर पा रही है, तो उसे जलापूर्ति योजना सौंपने से हालात और बिगड़ सकते हैं।

Read more : समाजसेवी सौरभ विष्णु ने डीसी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, पानी संकट और फायर हाइड्रेंट निर्माण की माँग

गौरतलब है कि विधायक जी ने स्वयं पूर्व में एक पत्रकार वार्ता में स्वीकार किया था कि निगम कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके कारण बुनियादी सुविधाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में, जनता का एक वर्ग मानता है कि पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी टाटा स्टील की इकाई जुस्को को दी जानी चाहिए, क्योंकि जुस्को की जल प्रबंधन क्षमता और सेवाएं अधिक प्रभावी मानी जाती हैं।

स्थानीय निवासी विकास सिंह ने कहा, “अगर मानगो की जनता को सही और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करनी है, तो इसे भ्रष्टाचार में डूबी नगर निगम के बजाय जुस्को को सौंपना ही सही रहेगा।”

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेती है और क्या मानगो की जल समस्या का कोई स्थायी समाधान निकल पाता है या नहीं।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *