Connect with us

झारखंड

मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले आगामी नगरपालिका चुनाव – 2023 के निमित्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन हुआ तय।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर |  झारखण्ड 

नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित्त राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा मतदाता सूची तैयार करने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में जिले के सभी नगर निकाय में निकायवार मतदाता सूची विखण्डीकरण कर दिनांक 19.06.2023 को प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन में दावा आपत्तियों को प्राप्त करने हेतु निम्न प्रकार तिथि निर्धारित की जाती है:

कार्यक्रम/ समय सीमा

1. दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि- 01.07.2023 तक

2. दावा एवं आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 06.07.2023 तक

मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद (वर्ग -ख), चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 19.06.2023 से निकायवार सभी नगर निकाय में कर दिया गया है। सभी मतदाता दिनांक 01.07.2023 तक (सार्वजनिक अवकाश एवं रविवारिय अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11:00 बजे से 05:00 बजे तक स्थानिय नगर निकायों में नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2023 के निमित मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा दावा आपत्ति प्राधिकृत पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *