Connect with us

क्राइम

मानगो थाना अंतर्गत हुआ जानलेवा हमला, हमले में बुरी तरह घायल हुए दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर स्थित प्रेम मार्बेल वर्क्स के अजय कुमार वर्मा।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime  Dairy : शनिवार 03 दिसम्बर, 2022 

मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के सामने प्रेम मार्बेल वर्क्स के अजय कुमार वर्मा, पिता – स्वर्गीय प्रेम कुमार वर्मा, पता – रोड नो 1, क्रॉस रोड नंबर -1 दाईगुट्टू के रहने वाले के ऊपर तीन लोगो ने बांस और पत्थर से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। यह घटना आज शाम की है। जब अजय हनुमान मंदिर के पास चाय पी रहा था।  

इस  सम्बन्ध में घायल अजय कुमार वर्मा का कहना है आज सुबह से ही हमलावर उसकी और उसके दूकान की रेकी कर रहे थे। और जब वह हनुमान मंदिर के पास चाय पी रहा था, तभी वे लोग शाम को लगभग 6:30 बजे नशे की हालत में वहां आये और उसके साथ गली गलोज़ करने लगे। जब उसने मना किया तो वो लोग उसके ऊपर बास की लकड़ी और वहा पड़े पत्थरों से बुरी तरह मार कर घायल कर दिया। अजय कुमार वर्मा का कहना है की वे किसी तरह जान बचा कर मानगो थाना पहुंचे। 

मानगो थाना में उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए हमलावरों की पहचान सौरव सिंह, सुमित कुमार और मनोज सिंह कुशवाहा के रूप में की है।  हालाँकि थाना द्वारा उन्हें MGM हॉस्पिटल इंजूरी कराने के लिए भेज दिया गया था। उनके पूरे शरीर पर चोट के कई निशान साफ दिख रहें हैं। उनको सिर पर काफी चोट लगी है। चोट इतनी गंभीर है की डॉक्टर ने CT SCAN  कराने के लिए लिखा है। 

जिन लोगो ने जानलेवा हमला किया है उनकी पहचान बताई गई है – 

1) सौरव सिंह पुखिये आरोपी पिता – आ डी  सिंह ,रोड नो – 1 झंडा स्कूल के पास , दाईगुट्टू। 

2) मनोज सिंह कुशवाहा , पता – बालेश्वर पथ के सबसे आखिरी मकान , डिमना रोड ।

3) सुमित कुमार , दाईगुट्टू। 

समाचार लिखे जाने तक अजय कुमार वर्मा ने मानगो थाना मे इन तीन लोगो के खिलाफ सुनोजित तरीके से षड़यंत्र के तहत जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध मे लिखित शिकायत की है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *