Connect with us

TNF News

मातृ दिवस पर माँ भारती के लिए एकजुट होगा भाजमो।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 06 मई, 2022

जमशेदपुर मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा भारत माता सबकी माता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजमो युवा अध्यक्ष अमित शर्मा ने दिया।

मातृ दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित करने का औचित्य क्या है? इस विषय पर युवा अध्यक्ष अमित शर्मा ने प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओ को आगे बढ़ना ही हमारा सोच है। इस आयोजन में साध्वी सरस्वती दीदी का आगमन होना है। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम आदिवासी एसोसिएशन भालूबासा में होगा।
इस कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवि वर्ग के लोग और महिलाओं के साध्वी सरस्वती दीदी के द्वारा संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मनोज सिंह उज्जैन, शुभम विश्वकर्मा, मार्टिन लाजराउस, जोगिंदर सिंह जोगी, रोचित जैसवाल, गणेश चंद्रा उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *