Connect with us

सोशल न्यूज़

भारत रत्न एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन।

Published

on

THE NEWS FRAME

निधन : रविवार 06 फरवरी, 2022

भारत रत्न एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष में कोरोना के कारण हुआ निधन।


कोविड से ग्रसित होने के कारण जनवरी 2022 में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार उनकी तबियत बिगड़ रही थी, आईसीयू में थीं आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने अंतिम साँस ली। वे 28 दिनों से पोस्ट कोविड से पीड़ित थी 
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन की सूचना देते हुए बताया, “आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।”
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट कर जानकारी दी, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर (सिरमौर) स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।”
सोर्स : बीबीसी हिंदी

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *