Connect with us

झारखंड

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु शहर के कांग्रेस नेता जायेंगे रांची।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिले के तमाम पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता दिनांक 5 फरवरी को सुबह 10:00 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर से रांची के लिए रवाना होंगे। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ आमसभा में शामिल होंगे। 

आमसभा का आयोजन रांची के शहीद मैदान में पुराना विधानसभा धुर्वा के पास हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी आम नागरिकों एवं कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत न्याय का हक मिलने तक के उद्देश्यों को मजबूती से रखेंगे साथ ही बड़े पैमाने पर जमशेदपुर से कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्तागणों को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा टी-शर्ट एवं पास उपलब्ध कराया जा रहा है। जो रांची पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो नया यात्रा को मजबूती प्रदान करेंगे। आमसभा का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर करेंगें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *