Connect with us

टेक्नोलॉजी

भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जल्द ही भारत में 5G की सुविधा को आरम्भ कर सकती है।

Published

on

 

THE NEWS FRAME

दोस्तों रिलायंस जियो और भारती भारत में 5G टेक्नोलॉजी की सुविधा देने पर कार्य कर रही हैं। लेकिन दोनों कंपनियां इस कार्य को सफल तभी बना पाएंगी जब सरकार 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी।  

वैसे ग्लोबल नेटवर्क को नांपने वाली सर्विस Ookla की मानें तो भारत के दो शहर में रिलायंस जियो और एयरेटल के 5G टावर लग चुके हैं। जिसमें जियो का 5G टावर मुंबई और एयरटेल का 5G टावर हैदराबाद में लग चुका है।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया में कुल 21,996 टावर्स मौजूद हैं और विश्व के 35 से ज्यादा देशों में 5G की सुविधा उपलब्ध है।

Ookla के अनुसार ये सभी टावर्स अभी टेस्टिंग फेज में हैं जिसका इस्तेमाल कस्टमर के लिए नहीं हैं। 

हाल ही में DoT ने स्पेक्ट्रम नीलामी 2021 का आयोजन किया था। इसमें प्रीमियम 700 MHz बैंड की नीलामी अभी तक नहीं हो पाई, ऐसे में  5G स्पेक्ट्रम की नीलामी कब की जाएगी कहा नहीं जा सकता है। 

लेकिन आपको बता दें एयरटेल ने कमर्शियल 5G का ट्रायल पूरा कर लिया है जिसमें कंपनी ने स्पेक्ट्रम 1800 MHz बैंड का इस्तेमाल किया था। यह NSA नेटवर्क टेक्नोलॉजी के द्वारा सम्भव हो पाया है।

अब देखना ये है कि भारत में 5G की सेवाएं कब आरम्भ हो पाती है। उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक 5G सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी।

पढ़ें यह खास खबर – 

असफलताओं को मात देते हुए बने दुनियाँ के सबसे अमीर आदमी : एलन मस्क।

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे।

2023 तक अंतरिक्ष में मानव के जाने की कल्पना, क्या संभव है?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *