Connect with us

Election

भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम प्रत्याशी राम बचन ने सोनारी और मानगो में चलाया जनसंपर्क अभियान

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर: भारतीय आजाद सेना के जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी राम बचन ने आज सोनारी गुरुद्वारा और मानगो के कालिंदी समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत सोनारी गुरुद्वारा में माथा टेक कर की, इसके बाद स्थानीय लोगों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें : संथाल परगना जल रहा है, लेकिन राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है : चम्पाई सोरेन

THE NEWS FRAME

जनता से संवाद करते हुए राम बचन ने कहा कि वे सिर्फ वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आए हैं, ताकि उनके समाधान के लिए काम कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति में दिखावा करना नहीं है, बल्कि जनता के लिए वास्तविक कार्य करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो कार्य इतने वर्षों में पश्चिम विधानसभा में नहीं हुए, वे जनता के समर्थन से उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे।

इसके बाद, राम बचन मानगो के कालिंदी समाज के लोगों से मिले, उनकी समस्याओं को सुना और अपने लिए समर्थन की अपील की। इस अभियान में उनके साथ अरुण शर्मा, विवेक बचन, अनिल शर्मा, संतोष प्रसाद, सुरेश शर्मा और पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *