Connect with us

सोशल न्यूज़

भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से उलीडीह आदिवासी स्कूल के निकट स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 15 नवम्बर, 2021

धरती आबा झारखंड के जनजातीय आंदोलन के पुरोधा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो उलीडीह मंडल एवं मानगो मंडल ने संयुक्त रूप से उलीडीह आदिवासी स्कूल के निकट स्थित शहीद बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

THE NEWS FRAME

भाजमो नेताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए और बिरसा के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके द्वारा देश को अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों से आजाद करने के लिए किए गए संघर्ष के लिए साधुवाद दिया। विदित हो की भाजमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वर्ष उलीडीह स्थित शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेम सक्सेना, इंदु शेखर सिंह,  मानगो मंडल महामंत्री नीरज साहू, शुशीला सिंह, उलीडीह मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनिता सिंह, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, गणेश शर्मा, अभिजीत सेनापति, राहुल प्रसाद, मनोज गुप्ता, विकास, शशी गुप्ता सहीत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *