Connect with us

झारखंड

झारखंड: भाजपा नेता अभय सिंह ने सरहुल पर्व पर उरांव, मुंडा समेत सभी समाजों को दी शुभकामनाएं

Published

on

झारखंड: भाजपा नेता अभय सिंह ने सरहुल पर्व पर उरांव, मुंडा समेत सभी समाजों को दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर, 12 अप्रैल 2024: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह ने आज झारखंड की प्राचीन सभ्यता के अनमोल त्योहार सरहुल के पावन अवसर पर उरांव समाज, मुंडा समाज, हो समाज, तुरी समाज, भुइयां समाज समेत सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

श्री सिंह सरहुल के जुलूस में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि यह पर्व झारखंड के प्रकृति की पूजा का पर्व है। आदिवासी समाज अपनी प्रकृति को आराध्या मानकर पूजन करते हैं और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

झारखंड: भाजपा नेता अभय सिंह ने सरहुल पर्व पर उरांव, मुंडा समेत सभी समाजों को दी शुभकामनाएं

झारखंड: भाजपा नेता अभय सिंह ने सरहुल पर्व पर उरांव, मुंडा समेत सभी समाजों को दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें : Lok sabha election 2024: कमिश्नर एवं डीआईजी, कोल्हान प्रमंडल जिले के स्वीप गतिविधियों में हुए शामिल, वाहन स्टीकर, कॉफी मग किया गया लॉन्च

उन्होंने कहा कि सरहुल के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी खुशियां और प्रेम का इजहार करते हैं और नृत्य करते हैं। समाज के सभी लोग, बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं अपने सांस्कृतिक परिधानों में सजकर इस त्योहार को मनाते हैं।

श्री सिंह ने आज जुलूस में चना, गुड़ और जलजीरा का वितरण भी किया। उन्होंने अखाड़े के सभी उस्तादों और कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आदिवासी समाज का जीवन सदैव खुशहाल और समृद्ध बना रहे।

यह त्योहार झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। श्री सिंह की पहल से इस त्योहार को और भी भव्यता मिली है।

World's best IQ level developed system

World’s best IQ level developed system: Click here – iqs.one

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE