Connect with us

Election

भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा चलाया गया डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान

Published

on

भाजपा

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आज भुइयांडीह के छाया नगर, कल्याण नगर और निर्मल नगर में डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहां गर्मी की तपती धूप में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता नहीं दिख रहे थे, वहीं अभय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोर-शोर से प्रचार करते नजर आए।

यह भी पढ़े :भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के नमो युवा सम्मेलन में गरजे तेजस्वी सूर्या

अभय सिंह और उनके कार्यकर्ताओं ने करीब 5000 घरों में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं से मिलकर मोदी जी के पक्ष में वोट देने और विद्युत वरण महतो को जिताने की अपील की।

भाजपा

उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े :बागबेड़ा में भाजपा नेता नीतीश कुमार ने जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए मांगे वोट

जनता ने अभय सिंह को भरपूर समर्थन देते हुए विश्वास दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी को ही जाएगा। लोगों ने ‘जय भाजपा, विजय भाजपा’ के नारों के साथ अपना समर्थन जताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *