Connect with us

झारखंड

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव पूर्वी विधानसभा में हो रहे चहुंमुखी विकास को देखकर घबराए हुए है अपने आका के इशारे पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास कार्यों में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न कर रहे है.

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

भाजमो भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने प्रेस वक्तव्य जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के बयान पर पलटवार किया है. विनोद यादव ने कहा भाजपा नेता अपने आका के इशारे पर पूर्वी विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न कर रहे है. क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निरंतर एवं अथक प्रयास और संघर्ष के कारण आज बाबूडीह आक्सीजन कालोनी मैदान में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य संभव हो सका है. जो कार्य पिछले 25 वर्षों  में नही हुआ वह अब धड़ातल पर होता देख भाजपा के मुठ्ठी भर रघुवरवादि नेता बौखलाए हुए है. 

बिनोद यादव ने कहा की टाटा कंपनी के द्वारा पूर्व में ही आश्वस्त कर दिया गया था की आक्सीजन कॉलोनी मैदान में आयोजित होने वाले पुजा के लिए उपर्युक्त स्थान छोड़कर प्लांट स्थापित किया जाएगा लेकिन गुंजन यादव क्षेत्र को भोली-भाली जनता को बरगला कर अनावश्यक विवाद उत्पन्न कर अपने आका के विकास विरोधी हिडेन राजनीतिक एजेंडा को सफल बनाने के लिए झूठा प्रदर्शन कर रहे है. 

बिनोद यादव ने बताया की आज क्षेत्र की जनता संग वार्ता कर आपसी समन्वय स्थापित कर इस मामले का पटाक्षेप कर लिया गया है. तब भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव बयानवीर बनकर अपने द्वारा किए गए अमर्यादित कृत्य का बचाव करना चाहते है. किंतु क्षेत्र की जनता यह भलीभांति जान चुकी है भाजपा के जिलाध्यक्ष पूर्वी के एक नेता के इशारे पर जन- विरोधी कार्य कर रहे है. 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *