Connect with us

क्राइम

बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

Published

on

बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

जमशेदपुर, झारखण्ड: दिनांक 20.06.2024 को गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा से दो अज्ञात बुलेट सवार लड़कों ने खड़ेगाझार से स्कूटी पर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला से झपट्टा मारकर उनके गले में पहनी सोने की चेन (वजन करीब 2 तोला) छीन ली। इस घटना की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बिरसानगर जोन 05 के रहने वाले रोहित मुर्मू को छिनतई में प्रयुक्त बुलेट के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकारते हुए अपने एक अन्य साथी का नाम बताया। उसने यह भी बताया कि सोने की चेन को टेल्को थाना अंतर्गत एस० एल० ज्वेलर्स, आजाद मार्केट में बेच दिया था।

एस० एल० ज्वेलर्स के मालिक विकास कुमार उर्फ मंटू को पकड़ा गया। उसने स्वीकार किया कि उसने चेन को गलाकर 83,500/- रुपये में खरीदा था। उसके बयान के आधार पर गलाया हुआ सोना (वजन करीब 19.5 ग्राम) बरामद किया गया। उक्त दोनों अपराधी पूर्व में भी कई काण्डों में छिनतई और चोरी के समान खरीदने के आरोप में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : बिरसानगर में लूटकांड: तीन अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. रोहित कुमार मुर्मू (उम्र 27 वर्ष), पिता स्व० दुर्गा मुर्मू, निवासी बिरसानगर जोन 05, थाना बिरसानगर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।
2. विकास कुमार उर्फ मंटू (उम्र 30 वर्ष), पिता रमेश प्रसाद, निवासी M 60/5 टेल्को कॉलोनी, थाना टेल्को, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

अपराधियों का आपराधिक इतिहास:

रोहित कुमार मुर्मू:
1. गोलमुरी थाना काण्ड सं0-14/23, दिनांक 17.02.2023, धारा 356/382/413 भा०द०वि०।
2. साकची थाना काण्ड सं0-77/23, दिनांक 28.04.2023, धारा 356/382/411 भा०द०वि०।

विकास कुमार उर्फ मंटू:
1. वर्ष 2019 में साकची थाना से जेल गया।

बरामद सामान का विवरण:

1. काले रंग की बुलेट (पंजीयन सं0-JH05DE8619)
2. गलाया हुआ सोना (वजन करीब 2 तोला)

छापामारी टीम के सदस्य:

1. पु०अ०नि० प्रकाश कुमार, थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना
2. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर पिंगुवा, गोविंदपुर थाना
3. पु०अ०नि० महेश कुमार, गोविंदपुर थाना
4. अनुसंधानकर्ता – पु०अ०नि० सर्वजीत कुमार, गोविंदपुर थाना
5. गोविंदपुर थाना के सशस्त्र बल

पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और स्थानीय जनता ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *