Connect with us

झारखंड

‘बाहा पर्व’ के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

Published

on

THE NEWS FRAME
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।
  • मुख्यमंत्री ने कहा- आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध।
  • मुख्यमंत्री ने महापर्व के अवसर पर पूरे राज्य वासियों को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर जमशेदपुर, कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

THE NEWS FRAME

आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ – साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान की जा रही है। आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। आदिवासी सभ्यता व संस्कृति झारखंड की पहचान है। आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।

THE NEWS FRAME

Read More :  ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धरना आयोजित

इस मौके पर मंत्री श्री रामदास सोरेन, सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्रीमती सविता महतो, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के अलावे आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के संरक्षक श्री लक्ष्मण टुडू, अध्यक्ष श्री भुवा हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम कासके, सचिव श्री पंचू हांसदा, महासचिव भीम के अलावे माझी बाबा श्री बिन्दे सोरेन, श्री सुरेंद्र टुडू एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *