Connect with us

सोशल न्यूज़

बारिडीह स्थित विधायक कार्यालय में हुई होली। अबीर, गुलाल एवं लजीज पकवानों के साथ होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 20 मार्च, 2022


भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक सरयू राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं श्रेष्ठजनों के साथ जमकर होली खेली। श्री राय ने अबीर, गुलाल लगाकर सभी को होली के पावन त्योहार की डेढ़ सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस खास अवसर पर विधायक श्री सरयू राय ने कहा की फागुन का महिना आते ही लोगो में होली को लेकर उमंग बढती जाती है। हर कोई मस्ती में झुम उठता है। होली एक ऐसा त्योहार है जिसमे हम अपने मन की कठिनाई, मन के मैल को दुर कर लेते है। एक जैविक शरीर होने के नाते हमारे मन के भीतर जो भी आशाएं, आकांक्षाए और मनोवृतियाँ है वे सभी मनोवृतियाँ होली के गीत के रूप में या तो अपने विभिन्न विषय संबंधों के आधार पर या देवी- देवताओं के परस्पर संबंधों के आधार पर, पिरोकर हम उसे बाहर कर देते हैं। देवी- देवताओं के प्रति आनंदमय मन से होली के गीत समर्पित किए जाते हैं।
THE NEWS FRAME
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मुकुल मिश्रा, सुधीर सिंह;राजेश झा, दुर्गा राव, मंजु सिंह, प्रकाश कोया, अमित शर्मा, हरेराम सिंह,प्रवीण सिंह, राजु सिंह, शेषनाथ पाठक, किरण सिंह, विजय नारायण सिंह, चंद्रशेखर राव, महेश तिवारी, कैलाश झा, बिनोद राय, तिलेश्वर प्रजापति, अमर चंद्र झा, कन्हैया ओझा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरूण सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, प्रेम सक्सेना, विनोद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *