Connect with us

झारखंड

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान के चारों तरफ पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन उप प्रमुख शिवकुमार हाॅसदा के द्वारा संपन्न हुआ

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान के चारों तरफ पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन उप प्रमुख शिवकुमार हाॅसदा के द्वारा संपन्न हुआ। इनके साथ स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनोज यादव, झरना मिश्रा, सुनील यादव, मुखिया राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर अगरबत्ती दिखाकर पूजा अर्चना किए। इस मौके पर स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां का भी वितरण किया गया। पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के मद से प्राक्कलन  राशि ₹249000 की लागत राशि से संपन्न हुआ है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मैदान में छूटे हुए पेवर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य एवं मैदान का सुंदरीकरण करने का आश्वासन भी दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *