Connect with us

स्पोर्ट्स

प्रधानमंत्री ने भारोत्तोलक पी. गुरुराजा को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक तथा 55 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई दी।

Published

on

New Delhi : शनिवार 30 जुलाई, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारोत्तोलक पी. गुरुराजा को राष्ट्रमंडल खेल 2022  में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। बधाई देते हुए उन्होंने एक ट्वीट में कहा:

‘पी. गुरुराजा की शानदार उपलब्धि से अत्‍यंत प्रसन्‍न हूं! राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने अद्भुत ताकत के साथ-साथ दृढ़ संकल्प दिखाया। मैं उनकी खेल यात्रा में और भी अधिक शानदार उपलब्धियां हासिल करने की कामना करता हूं।’  
THE NEWS FRAME

साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 55 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को भी बधाई दी है। ट्वीटर के माध्यम से शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा;

“संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के उनके सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *