Connect with us

नेशनल

पूर्वी सिंहभूम जिला टीकाकरण में सबसे आगे

Published

on

THE NEWS FRAME

पूर्वी सिंहभूम (East singhbhum) की करते हैं तो आज (Today) – 29,235 लोगों ने टीका लिया, जिसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में 14,13,999 के टीके के साथ पहले स्थान पर आ गया है।

वैक्सीनेशन : सोमवार 6 सितंबर, 2021

पुर्वी सिंहभूम वैक्सिनेशन में हुआ नंबर-1, दूसरे नंबर पर खिसका रांची, धनबाद तीसरे पर है कायम।

मात्र एक दिन में ही झारखंड पूरे भारत में वैक्सीनेशन की लिस्ट में 19वें स्थान को छोड़ते हुए 18वें नंबर पर आ गया है। आज 1,89,998 का रिकार्ड टीका लोगों को लगाया गया। जिसके साथ ही राज्य में अबतक कुल 1,40,78,494 लोगों को टीका प्राप्त हुआ।

THE NEWS FRAME

आज रात 10:00 बजे CoWin डेटा रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है।

साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि राज्य में कुल टीकाकरण के मामले में पुरुष (Male) को 76,35,289 और महिला (Female) को  64,39,994 खुराकें दी जा चुकी है। जिसमें Covishield – 1,19,45,592 और Covaxin – 21,27,613 का डोज दिया गया।

18 वर्ष से 44 वर्ष तक के 78,48,025 लोगों को डोज दिया गया है, वहीं 45 से 60 वर्ष के 37,74,725 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 60 वर्ष से ऊपर वालों में (Above 60) 24,55,744 लोगों को टीका लगाया गया।

बात जिला पूर्वी सिंहभूम (East singhbhum) की करते हैं तो आज (Today) – 29,235 लोगों ने टीका लिया, जिसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम पूरे राज्य में 14,13,999 के टीके के साथ पहले स्थान पर आ गया है। वहीं रांची में आज कुल 20,349 टीके दिए गए और अबतक कुल  13,98,561 टीकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है।

वैक्सीनेशन में टॉप पांच जिला का विवरण है – 

THE NEWS FRAME

पूर्वी सिंहभूम जिला कोविड – 19 टीकाकरण में अव्वल स्थान पर पहुंचते ही राष्ट्रीय भ्रष्ट्राचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन झारखंड प्रदेश के उप निदेशक सह पूर्वी सिंहभूम जिला वैक्सिनेशन कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर रवि शंकर केपी ने जिला के उपायुक्त श्री सूरज कुमार, एसडीओ श्री संदीप कुमार मीणा, नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, वैक्सिनेशन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी, कर्मचारियों, सभी समाज सेवियों और संगठन के साथियों को बधाई दी और आशा व्यक्त किया की झारखंड बहुत जल्द देश के पांच टॉप राज्य में शामिल हो जाएगा।

पढ़ें खास खबर– 

21 साल बाद मिले गुरु शिष्य, मनाया भावनात्मक शिक्षक दिवस

JPSC PT – 2021 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अपने मोबाइल से बस एक क्लिक में

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *