Connect with us

TNF News

पुलिस अधिकारियों की साझा पहल से सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने का अभियान

Published

on

पुलिस अधिकारियों की साझा पहल से सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने का अभियान

झारखण्ड : जमशेदपुर में कल एक विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में उप नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, और पुलिस उपाधीक्षक नगर के साथ साकची थानांतर्गत सड़क पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, और ट्रैफिक जाम के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ, पैदल गश्ती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही, नगर क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, और सभी थाना प्रभारी (यातायात सहित) के साथ समीक्षात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

पुलिस अधिकारियों की साझा पहल से सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने का अभियान

इस अभियान के माध्यम से पुलिस अधिकारी ने आगामी हिन्दू नववर्ष, ईद उल फितर, और सरहुल त्योंहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किया।

पुलिस अधिकारियों की साझा पहल से सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने का अभियान

ये भी पढ़ें : मुरली पैरामेडिकल & रिसर्च कॉलेज जमशेदपुर एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी घाटशिला के बीच सामाजिक और विद्यार्थियों के शिक्षात्मक विकास हेतु पहल

यह अभियान सड़कों पर सुरक्षा और सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से नगर की जनता को सुरक्षित और सुखद जीवन जीने का माध्यम मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *