Connect with us

Election

परिवारवाद के खिलाफ रही भाजपा इसबार झारखण्ड विधानसभा चुनाव में परिवारवाद के समर्थन में लड़ रही है चुनाव।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास की जीत सुनिश्चित करने में जुटी भाजपा

झारखंड चुनाव 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों का दौर तेज हो चुका है और इस बार भाजपा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से पूर्णिमा दास को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा इस बार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जबरदस्त तैयारी में जुटी है। पार्टी के प्रमुख नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए भाजपा ने अन्य भाजपा शासित राज्यों से मंत्रियों, विधायकों और प्रमुख नेताओं को झारखंड बुलाया है, जो रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

इस चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी झारखंड आए और जमशेदपुर पूर्वी सहित अन्य क्षेत्रों में रैलियां की। इन रैलियों में भाजपा नेताओं ने जनता को झारखंड के विकास के लिए भाजपा को एकमात्र विकल्प बताते हुए समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में हाईटेक कमल रथ से भाजपा ने शरू किया चुनावी प्रचार अभियान, विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद ने कहा- भाजपा ही कर सकती है जमशेदपुर का विकास, जब-जब भाजपा आयी है पूर्वी क्षेत्र का हुआ है विकास।

झारखंड में इस बार परिवारवाद का मुद्दा भी चर्चा में है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है। हालांकि, भाजपा हमेशा परिवारवाद के खिलाफ रही है, लेकिन इस बार पार्टी की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से प्रत्याशी बनाया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से टिकट दिलवाया है। इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने अपनी बहू पूर्णिमा दास को जमशेदपुर पूर्वी से मैदान में उतारा है।

चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक भावना बोरा भी जुट गई हैं। भावना बोरा ने जमशेदपुर पूर्वी में जनता से अपील की कि वे पूर्णिमा दास को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड के विकास के लिए सही विकल्प है, और पूर्णिमा दास के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी को नया रूप दिया जाएगा। भावना बोरा ने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार बनते ही झारखंड के विकास के लिए कई नए कदम उठाए जाएंगे।

इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल जमशेदपुर पूर्वी बल्कि पूरे राज्य में अपने पुराने गढ़ को वापस पाने की कोशिश में है। भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को समझा रहे हैं और जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। भाजपा की इस कोशिश का कितना असर होता है और झारखंड की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा।

फिलहाल भाजपा अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है और हर स्तर पर प्रचार अभियान को बढ़ावा दे रही है ताकि पूर्णिमा दास को विजयी बनाकर पार्टी जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बना सके।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *