Connect with us

सोशल न्यूज़

परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना के निधन की खबर सुनकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद में शोक की लहर।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : आज दिनांक 16 अप्रैल, 2021 को परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना के निधन की खबर सुनकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों में शोक की लहर है। 

सैनिक जीवन में भर्ती होना आम बात है मगर परमवीर चक्र से नवाजा जाना परिवार एवं देश के लिए गौरव का विषय होता है। झारखंड के लाल अल्बर्ट एक्का जिन्होंने अपने अदम्य वीरता एवं साहस के बदौलत 1971 युद्ध में मरणोपरांत परमवीर चक्र से उन्हें नवाजा गया था। उनकी पत्नी बलमदीना जो गुमला के जारी गांव में रहती थी जिन के सम्मान में हर वर्ष मेले का आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा किया जाता था। 

जनरल बिपिन रावत ने उनके गांव जाकर उनकी पत्नी को सम्मानित करने के लिए सेना के तरफ से एक बड़े प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें जमशेदपुर से प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, अशोक श्रीवास्तव, अभय कुमार सिंह और सतनाम सिंह को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस प्रोग्राम में परमवीर चक्र की पत्नी से मिलने एवं आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यह हम सब गौरव सेनानियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय था। 

बीती रात उनके निधन की खबर सुनकर परिषद में शोक की लहर दौड़ गई। भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए संगठन की तरफ से प्रार्थना की गयी। उनका पार्थिव शरीर चैनपुर में क्षेत्र की जनता को दर्शन के लिए रखा गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *