Connect with us

Election

पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा दिलाएंगे जमशेदपुर पश्चिम के उम्मीदवार डॉक्टर उमेश

Published

on

पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा दिलाएंगे जमशेदपुर पश्चिम के उम्मीदवार डॉक्टर उमेश

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के उम्मीदवार डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा है कि वह पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा दिलाएंगे। इसके लिए वह संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वह पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा की आवाज विधानसभा में उठाएंगे। गौरतलब है कि डॉक्टर उमेश कुमार एक शिक्षाविद हैं। वह अभिभावक संघ के अध्यक्ष भी हैं। जमशेदपुर में शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर उमेश कुमार ने काफी काम किया है।

यह भी पढ़ें : शहर में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज खोलेंगे : निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर उमेश कुमार

शहर के किसी भी निजी स्कूल में किसी भी अभिभावक को परेशानी हुई तो वह दौड़कर डॉक्टर उमेश कुमार के पास पहुंचा। फिर डॉक्टर उमेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन से लड़ाई लड़के अभिभावक को इंसाफ दिलाया है। कई स्कूलों में डॉक्टर उमेश कुमार के आंदोलन से स्टूडेंट को न्याय मिला है। डॉक्टर उमेश कुमार जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। डॉ उमेश कुमार का जनसंपर्क अभियान मानगो के साथ ही सोनारी और कदमा में रोज चल रहा है।

शनिवार को भी डॉक्टर उमेश कुमार ने मानगो, कदमा और सोनारी की कई बस्तियों में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया और लोगों से समर्थन की अपील की। डॉ उमेश कुमार बताते हैं कि शहर के निजी स्कूलों में पहले आरटीई नहीं लागू था। उन्होंने आरटीई लागू कराया। इससे जनता को यह फायदा हुआ कि गरीबों के बच्चे भी बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ने लगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *