Connect with us

सोशल न्यूज़

नीलसरोवर छठघाट से है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का गहरा रिश्ता।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : शुक्रवार 05 नवम्बर, 2021

जमशेदपुर शहर के निवासी और वर्तमान समय में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी का जीवन संघर्षरत रहा है। लोगों के दिलों को जीतते हुए, निरंतर अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने आज यह मुकाम पाया है। जमशेदपुर में बचपन से जुड़ी यादों को वे जब भी याद करते हैं तो वे भावुक हो उठते हैं। उनका भावनात्मक लगाव और उनकी मासूमियत यह दर्शाती है कि वे भी स्वाभाविक तौर से अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि को प्राथमिकता देते हैं। इस क्षेत्र से उनका यह लगाव आज भी साफ झलकता है। 

आज से कुछ दिन बाद ही महापर्व छठ आने वाला है। जिसकी तैयारी में श्रद्धालु अपने स्तर से लगे हुए है। इसी क्रम में राज्य, जिला और स्थानीय प्रशासन भी कमर कस चुका है।

THE NEWS FRAME

वहीं जमशेदपुर के नीलसरोवर छठघाट का निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने साथियों संग किया। उन्होंने बताया कि इस घाट के द्वारा छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलता हैं और यह घाट उनके जीवन में बहुत महत्व रखता हैं। यहाँ आने मात्र से ही उनके बचपन से जुड़ी बहुत सी यादें ताजा हो जाया करती हैं। साथ इस सरोवर की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाये रखने का प्रयत्न हमेशा करते हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *