Connect with us

झारखंड

नशे की हालत में कार चला रहे युवक की गलती से मौके पर गयी 5 दोस्तों की जान, एक की हुई इलाज के दौरान मृत्यु जबकि 2 गंभीर रूप से इलाजरत।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

न्यू ईयर का जश्न मनाने दिनांक 01.01.2024 को समय करीब 4:30 बजे 08 (आठ) दोस्त 1. रविशंकर झा, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुनील झा 2. सूरज कुमार साव, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता रंजीत कुमार साव, 3. हेमंत कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता नवीन कुमार सिंह 4. अनिकेत कुमार उर्फ मोनू महतो, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सावन महतो 5. शुभम कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता प्रेम रंजन झा 6. पीयूष कुमार, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता अमित कुमार 7. अनिरुद्ध कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता चंदन कुमार तथा 8. हर्षवर्धन झा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता जितेंद्र नारायण झा  सभी पता – रोड नंबर एस. 5, बाबा आश्रम, आदित्यपुर 2, थाना -आर आई टी, जिला सरायकेला खरसावां सभी अपनी बस्ती में लिट्टी चोखा पार्टी के बाद सूरज कुमार साव के टाटा कंपनी का इंडिगो सी.एस. कार संख्या JH05AT3482 से घूमने के लिए जमशेदपुर आए थे। उक्त वाहन को सूरज कुमार साव स्वयं चल रहा था जो नशे की हालत में उक्त वाहन को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोलचक्कर से करीब 50 गज आगे उत्तर दिशा में साईं मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे एक बिजली का खंभा में टक्कर मारते हुए एक विशाल पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उक्त वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गई तथा सभी आठ दोस्त में से पांच दोस्त 1. चालक सूरज कुमार साव 2. हेमंत कुमार 3. अनिकेत कुमार उर्फ मोनू महतो 4. शुभम कुमार एवं 5. पीयूष कुमार का घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गया जबकि घायल रविशंकर झा, हर्षवर्धन झा एवं अनिरुद्ध कुमार को ईलाज हेतु स्थानीय पुलिस की मदद से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया तथा घरेलू के परिजन को सूचित किया गया। एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में अनिरुद्ध कुमार की ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। तत्पश्चात हर्षवर्धन झा का बेहतर इलाज हेतु उनके परिजन द्वारा स्टील सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया तथा रविशंकर झा को बेहतर इलाज हेतु उनके परिजन द्वारा टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर ले जाया गया। 

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *