Connect with us

क्राइम

दूसरा पति निकला हत्यारा। मानगो आनंद विहार में महिला की हुई हत्या के पीछे का कारण था महिला का नाजायज सम्बन्ध।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : मंगलवार 18 जनवरी, 2022

उलीडीह थाना क्षेत्रान्तर्गत कल्याण विहार के एक निर्माणाधीन भवन में पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पति फरार हो गया था। उलीडीह थाना की सक्रियता के कारण वह घाटशिला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने हत्या के पीछे का कारण जानना चाहा तो उसने हत्याकांड का जो कारण बताया, जान पुलिस सन्न रह गई।

हत्यारे पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी, उसकी प्रेमिका थी। और वह महिला का दूसरा पति है। हाल ही में उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका का सम्बंध किसी दूसरे पुरुष के साथ भी है। और उसने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिस कारण वह काफी क्रोधित था। पराए पुरुष को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और हाथापाई भी हुई। क्रोध में उसने लोहे की सरिया प्रेमिका के पेट में घोंप दिया। हत्या करने के बाद पति फरार हो गया।

आपको बता दें कि दोनों पति – पत्नी घाटशिला के निवासी है और मानगो आनन्द विहार कालोनी के एक निर्माणाधीन मकान में कार्य करते थे। मृतका का नाम पूनम गोराई है जो यहां मजदूरी किया करती थी वहीं पति अशोक गोराई राजमिस्त्री का काम करता था। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *