सोशल न्यूज़

दिनबंधु ट्रस्टी सुनीता पोयरा का जन्मदिन किशोरी नगर आश्रयगृह में गरीबों के साथ मनाया गया

Published

on

होमपाइप नया कोर्ट, 22 अप्रैल 2024: दिनबंधु ट्रस्ट की ट्रस्टी सुनीता पोयरा का जन्मदिन आज किशोरी नगर आश्रयगृह में गरीबों के साथ भोजन करवाकर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करके हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुनीता पोयरा द्वारा केक काटकर की गई। इसके बाद सभी को भोजन कराया गया और फिर नृत्य-संगीत का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभी वृद्ध महिलाएं खुशी से झूम उठीं और नृत्य भी किया।

ट्रस्टी सुनीता पोयरा ने कहा कि गरीबों के साथ उनका जन्मदिन मनाना उनके लिए बहुत ही यादगार रहा। उन्होंने कहा कि वृद्ध माताओं द्वारा प्राप्त आशीर्वाद से उन्हें निरंतर सामाजिक कार्यों को करने की प्रेरणा मिली है।

संस्था के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अब सभी ट्रस्टी, सदस्यों और अन्य लोगों का जन्मदिन, सालगिरह और अन्य खुशियों के अवसर जरूरतमंदों, अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम, मंदबुद्धि आश्रम जैसे स्थानों में मनाकर खुशियां बाटी जाएंगी।

यह भी पढ़ें : कोवाली थाना में अवैध गांजा की छापामारी, एक गिरफ्तार:

श्री चक्रवर्ती ने कहा कि जिस तरह मेहंदी लगाने वाले के हाथों में भी खुद से मेहंदी लग जाती है, उसी तरह खुशियां बांटने से भी खुशियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे भी अपने खुशियों के पल जरूरतमंदों के साथ मनाकर खुशियां बाटने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसे स्थानों में जाकर जरूरतमंदों के साथ खुशियां मनाना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं। संस्था ऐसे आयोजनों को सफलतापूर्वक करवाने में मदद करेगी।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयरा, नागेंद्र कुमार, एक्यूप्रेशर चिकित्सक शशिकांत, नीतीश सरकार, रूबी गोराई, अंजन पोयरा, कंचन यादव, रूपेश दत्ता, सुबल मंडल, प्रदीप प्रमाणिक, उर्मिला कारक, दीपक मिश्रा, अनिल मौर्य, खालिद इकबाल, सन्नो देवी, मेहरून निशा, निर्मला देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी डे, पिंटू साहू, मंतोष शर्मा, बिनोद यादव, तोपन दत्ता, कविता पोयरा, भारती कारक, भूमिका कारक, पूजा माइती और मोना माइती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version