सोशल न्यूज़
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए समाज सेविका रूबी सरकार ने कराया वार्ड 12 में फॉगिंग।
Jamshedpur : शुक्रवार 25 नवम्बर, 2022
लगातार कुछ दिनों से मानगो समेत पूरे झारखंड में समाज सेवक अपने क्षेत्र में जनता की समस्याओं को दूर करने में लगे हुए थे। इसी बीच झारखंड सरकार के द्वारा यह खबर आई की पूरे झारखंड में नगर निकाय का चुनाव कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।
बता दें कि मानगो में प्रथम बार चुनाव होना था, सभी भावी प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार थे। लेकिन जब से झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय के चुनाव को टाल दिया गया उसी बीच सभी समाज सेवक बरसाती मेंढक जैसे आए और गए, लेकिन कुछ समाज सेवी चुनाव के नजरिए से नहीं जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करते हैं और लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं। इसी बीच आज शाम 5 बजे मानगो स्थित राजीव पथ, संजय पथ, पटेल पथ, बालेश्वर पथ में समाजसेविका रूबी सरकार द्वारा फॉगिंग कराया गया। पिछले दिनों स्थानीय निवासी द्वारा समाजसेविका रूबी सरकार को जानकारी मिली थी कि दो से तीन घरों में डेंगू के मरीज मिले थे। जिसे देखते हुए उन्होंने त्वरित कार्रवाई की और नगरनिगम के पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराते हुए पूरे क्षेत्र में फोगिंग कराया।