Connect with us

Election

डुमरिया में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

Published

on

THE NEWS FRAME

डुमरिया : दिनांक 6 नवंबर को डुमरिया के भागाबांधी मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अर्जुन मुंडा जी ने जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के 300 से अधिक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

पोटका विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी और जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने डुमरिया की जनता से अपील की कि वे डॉक्टर श्रीमती मीरा मुंडा जी को कमल छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जानें मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण कदम : डॉ. कोशी वर्गीज

अर्जुन मुंडा ने अपने भाषण में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की वर्तमान सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को ₹1000 देकर केवल गुमराह कर रही है, जबकि भाजपा सरकार बनने पर प्रत्येक महिला के खाते में हर महीने ₹2100 और सालाना ₹25,000 दिए जाएंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बालू चोरी पर रोक लगाएगी और कमीशनखोरी का अंत करेगी। उनका कहना था कि भाजपा अपने वादों को निभाती है और जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू और डुमरिया मंडल के अध्यक्ष किशोर जी समेत अनेक प्रमुख नेता मौजूद रहे।

THE NEWS FRAME

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *