Connect with us

झारखंड

टोन्टो-गोईलकेरा थाना के सीमावर्ती इलाके से सुरक्षा बलों नक्सलियों के द्वारा लगाए गए चार I.E.D बरामद कर किया नष्ट

Published

on

टोन्टो-गोईलकेरा थाना के सीमावर्ती इलाके से सुरक्षा बलों नक्सलियों के द्वारा लगाए गए चार I.E.D बरामद कर किया नष्ट

चाईबासा (Jay Kumar) : नक्सलियों के विरूद्ध अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों को कामयाबी हांथ लगी है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने टोन्टो-गोईलकेरा थाना के सीमावर्ती जिमकी इकिर-मुरुंबुरा-हुसिपी के आस-पास जंगलों में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये चार I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है।

ज्ञात हो की विगत वर्ष अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें : आज पुलिस द्वारा मांगे गए 72 घंटे पूरे हो जाएंगे। लूट व हत्या की वारदात का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस खाली हाथ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *