Connect with us

झारखंड

जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीद ए आजम भगत सिंह जी को किया याद।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहीद ए आजम भगत सिंह जी का 116वाॅ जयन्ती के अवसर पर जेम्को स्थित शहीद ए आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने माल्यार्पण कर नमन किया। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के आंदोलन में अंग्रेजों के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन को गति प्रदान किया, भगत सिंह ने कभी भी अंग्रेजों के सामने सिर नही झुकाया, इतना ही नही फांसी की सजा भी हसते हुए सुली पर चढ़ गये। ऐसे शहीद पर हमें गर्व है। आज हम सभी कांग्रेसजन पुष्प अर्पित कर 116वाॅ जयन्ती मना रहें है। 

जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं का स्वागत जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। 

जयन्ती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव के के शुक्ल, गुरदीप सिंह, एस पी सिंह, श्रीनाथ साहू, हरिहर प्रसाद, सैलेन्द्र सिंह, संजय घोष, संध्या ठाकुर, संजय कुमार, रवि अग्रवाल, कैसर आलम अंसारी, अरूण कुमार, संजय तिवारी पंचायत अध्यक्ष घोड़ाबांधा, सचिन कुमार सिंह, रानी राव, रंजीत झा, कुमार गौरव, शुभम सिंह, अमित सिंह (सैलेन्द्र) मुख्य रूप से शामिल हुए।

धन्यवाद ज्ञापन टेल्को प्रखण्ड उपाध्यक्ष संध्या ठाकुर ने दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *