Connect with us

क्राइम

जानें, हत्याकांड की सच्चाई। मामला ऑनर किलिंग का जिसे आत्महत्या बताया गया। इसे भाई-बहन के बीच झगड़ा और मोबाइल तोड़ने की बात भी खूब उड़ाई गई।

Published

on

Jamshedpur : मंगलवार 16 नवंबर, 2021

बाल दिवस के दिन एक बच्ची ने कर ली आत्महत्या। जिसकी जानकारी 15 नवम्बर को अखबारों के माध्यम से दुनियाँ को हुई। लेकिन सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टल पर यह खबर आग की तरह रविवार 14 नवम्बर 2021 को दोपहर में ही फैल गई। यह घटना मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के झारखण्ड बस्ती का है।

THE NEWS FRAME

आइये जानते हैं घर वालों ने कौन सी बात मीडिया और स्थानीय लोगों को बताई।

मामला बताया गया भाई-बहन के बीच झगड़ा का। जिसमें भाई ने बहन के मोबाइल को गुस्से में तोड़ दिया तो गुस्से में बहन ने भी भाई का मोबाइल तोड़ दिया।भाई गुस्से में घर से बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद लौटने पर देखा की बहन बेसुध है। यह देख उसने तत्काल परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वालों ने घर के नजदीक NH 33 पर स्थित उमा हॉस्पिटल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के पूछे जाने पर घर वालों ने बताया कि लड़की ने जहर खा लिया था। स्थित गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने एमजीएम रेफर कर दिया, जहां एमजीएम के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आइये अब जानते हैं वह बात जो सबसे छुपाई गई।

मामला ऑनर किलिंग का है। लड़की फोन पर किसी लड़के से हमेशा बात किया करती थी। जो कि परिवार वालों को पसंद नहीं था। इस सम्बंध में लड़की के मामा और परिवार वालों ने लड़की को पहले भी डांटा था और मारपीट की थी। लेकिन लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया और लगातार उस लड़के से बातचीत जारी रखा।

हादसे के दिन लड़की को भाई ने उस लड़के से बात करने से मना किया। लड़की ने इसे इग्नोर कर दिया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। लड़की के घर वालों को जानकारी हुई। घर वालों ने मोबाइल तो तोड़ा ही लड़की को भी खूब मारा। 

इस बात से नाराज लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एमजीएम के डॉक्टर ने जब मृत लड़की की शिनाख्त की तो उन्होंने साफतौर पर शरीर पर मारपीट के घाव देखे।

अब इस मामले को क्या नाम दें?

आपको बता दें कि लड़की इलेक्ट्रीशियन अरविंद कुमार की एकलौती बेटी आंचल कुमारी थी जो इस वर्ष जैक बोर्ड देने जा रही थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *