Connect with us

क्राइम

जमशेदपुर से महज कुछ किलोमीटर दूर पति ने पत्नी का रेता गला। हत्या धान के खेत में धान काटते समय हुई।

Published

on

THE NEWS FRAME

चाईबासा : सोमवार 1 नवम्बर, 2021

झगड़ा और क्रोध केवल नुकसान ही देता हैं। जहां अपनों के खोने का  भी ख्याल नहीं रहता। ऐसा ही वाक्या हुआ है – मंझारी के टोला रायमुलसाई गांव में। जहां धान काटने को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी को हँसुए से काट डाला। मौके पर ही पत्नी की हो गई मौत, यह देख पति हुआ फरार। 

आपको बता दें कि रायमुलसाई गांव में रविवार की शाम को दोनों पति-पत्नी खेत में लगे पके हुए धान को काटने के लिए गए हुए थे। धान काटने के दौरान ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पहले तो क्रोधवश पति ने  पत्नी को बेरहमी से पीटा। फिर अपना आपा खोते हुए उसने हंसुआ लेकर पत्नी की ओर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की गर्दन पर धार लग गई और वह वहीं मारी गई। यह देख आरोपी पति घटनास्थल से भाग गया।

गांव वालों ने इसकी सूचना निकटतम थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

आपको जान कर हैरानी होगी कि इनकी शादी इसी वर्ष लगभग चार माह पूर्व ही हुई थी। इस शादी से दोनों ही काफी खुश थे।  

इस घटना के पहले वे जमशेदपुर में रहते थे। घटना से दो सप्ताह पूर्व ही दोनों जमशेदपुर से रायमुलसाई गांव पहुंचे थे। दोनों के बीच इतना प्रेम होने के बावजूद न जाने इनके बीच ऐसा क्या हुआ कि मामला बढ़ता गया और क्रोध की अग्नि तब शांत हुई जब एक प्यार करने वाले कि मौत उसके ही प्रेमी के हाथों हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *