Connect with us

क्राइम

जमशेदपुर पुलिस ने मात्र आधे घण्टे में किया अपराधीयों को गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

साकची थाना अंतर्गत दिनांक 17.09.2023 को दोपहर करीब 01 बजे गुड़िया कुमारी, (पिता- आशा राम, पता- क्वा0नं0-22, सी० टाईप, गोलमुरी, केबल टाउन, थाना-गोलमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की रहने वाली) अपने परिजनों के साथ खरीददारी करने साकची बाजार आई थी, इसी क्रम में साकची मनोकामना मंदिर के सामने रोड पार  कर रही थी, कि एक काले रंग का बुलेट मोटर साईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बहन के हाथ में टंगा हुआ पर्श (जिसमें 01 सैमसंग J4+ मोबाईल, इण्डियन बैंक ए०टी०एम० कार्ड आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आई०डी० कार्ड तथा 2500 / रू० रखा हुआ था) को छीनकर भाग गये, जिससे गुड़िया की बहन स्कूटी से गिर कर जख्मी हो गई। तत्पश्चात् गुड़िया द्वारा साकची थाना में इस आशय का लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर साकची थाना काण्ड संख्या-163/2023, दिनांक 17.09.2023, धारा-392 भा0द0वि० दर्ज कर काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु पु०नि०- सह – थाना प्रभारी, साकची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र आधा घण्टे के समयान्तराल में काण्ड में संलिप्त दो अपराधकर्मी क्रमशः 

(01) गुरप्रित सिंह उर्फ अनमोल, उम्र 19 वर्ष, पिता दलवीर सिंह, सा०-टेल्को बैंक ऑफ इण्डिया रोड नं0-01, क्वा0न0-K2/49, थाना- टेल्को एवं 

(02) के० शशिकांत राव, पिता के० नारायण राव, पता- बिरसानगर जोन नं०-06. निवास-एम डेविड, थाना-बिरसानगर दोनों जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

तत्पश्चात् उनके निशानदेही पर काण्ड में लूटे गये पर्श (उसमें रखे सामानों साहित) घटना में प्रयुक्त काले रंग का बुलेट मोटर साईकिल (HOSCR-2731) भी बरामद कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

(01) गुरप्रित सिंह उर्फ अनमोल, उम्र 19 वर्ष, पिता-दलवीर सिंह, सा०-टेल्को बैंक ऑफ इण्डिया रोड़ नं०-01, क्वा0न0-12/49, थाना टेल्को, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

(02) के0 शशिकांत राव, पिता के० नारायण राव, पता बिरसानगर जोन नं0-06 निवास एम डेविड, थाना – बिरसानगर, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

बरामद सामानों की विवरणी :- गुरप्रित सिंह उर्फ अनमोल के पास से बरामद :-

01. बुलेट का चाभी

02.1500/-रू0 नगद

03.05 मोबाईल फोन

के० शशिकांत राव के पास से बरामद :-

01. 03 मोबाईल फोन

02.1000/-रू0 नगद

अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामदगी

01. काले रंग का बुलेट मोटर साईकिल (HOSCR-2731) 02. एक पर्श ग्रे कलर का (जिसपर DAMILANO BAROLD अंकित

03. आधार कार्ड

04. पैन कार्ड 05. वोटर आई०डी० कार्ड

06. आयुष्मान कार्ड 07. ए०टी०एम० कार्ड

09. एक सफेद ब्लू रंग का प्लास्टिक का थैला

10. एक स्टील का थर्मस

11. कपड़ा का एक बटुआ मेरून+पीला रंग का 12. प्लस्टिक का छोटा बटुआ (जिसमें 5 के 11 सिक्के एवं 10 के 3 सिक्के)

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम :-

01. पु०नि० संजय कुमार, पु०नि०- सह थाना प्रभारी, साकची

02. पु०नि० नरेश प्रसाद सिन्हा, पु०नि०- सह थाना प्रभारी, टेल्को

03. पु०अ०नि० संतोष कुमार सेन, साकची थाना

04. पु०अ०नि० रेणुका किस्कु साकची थाना

05. पु०अ०नि० विरेन्द्र कुमार साकची थाना

06. पु०अ०नि० कामता कुमार, साकची थाना

07. पु०अ०नि० अनिकेत कुमार, टेल्को थाना 

08 स०अ०नि० दिलबहार सिंह, साकची थाना

09 आरक्षी 1452 आया शरण राय, साकची थाना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *