Connect with us

Election

जमशेदपुर पश्चिम के निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार बोले- क्षेत्र को नशा मुक्त करना भी उनकी प्राथमिकता

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार का कहना है कि जमशेदपुर में इन दिनों नशे का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे युवा शक्ति बर्बाद हो रही है। युवाओं का ध्यान पढ़ाई से हट रहा है। डॉ उमेश कुमार का कहना है कि उनकी प्राथमिकता नशे के कारोबार पर लगाम लगाना भी होगा। ताकि अधिक से अधिक युवा अपने काम पर ध्यान दें और समाज अपराध मुक्त हो सके।

डॉ उमेश कुमार जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से लड़ाई नहीं है। उनकी लड़ाई मुद्दे से है। उनकी लड़ाई समस्या से है। वह जमशेदपुर पश्चिम के इलाकों मानगो, डिमना, सोनारी, कदमा, शास्त्री नगर आदि को समस्या मुक्त बनाने की दिशा में संघर्ष कर रहे हैं। जनता ने मौका दिया तो इन इलाकों में समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में समस्या का अंबार है। साफ सफाई नहीं होती है। मानगो में नगर निगम लापरवाही बरतता है। पेयजल की दिक्कत है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : परिवारवाद के खिलाफ रही भाजपा इसबार झारखण्ड विधानसभा चुनाव में परिवारवाद के समर्थन में लड़ रही है चुनाव।

निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि यह सारी समस्या इसलिए है कि जमशेदपुर पश्चिम को कभी योग्य जनप्रतिनिधि नहीं मिला। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो जनता की समस्या के बारे में सोचे। जो जनता का ध्यान रखे। दुर्भाग्य से इलाके को ऐसे जनप्रतिनिधि मिले जिनका जनता से कोई वास्ता नहीं रहा। डॉ उमेश कुमार ने कहा कि जनता मालिक है। जनता ही विधायक बनाती है। उन्होंने कहा कि वह विधायक बने तो क्षेत्र की समस्या हल करेंगे।

डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि वह जमशेदपुर पश्चिम को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे। इलाके में इतने स्कूल कॉलेज होने चाहिए की सभी बच्चों को शिक्षा मिले। सभी का एडमिशन हो जाए और स्कूलों से भ्रष्टाचार समाप्त हो। ‌ जमशेदपुर पश्चिम के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ उमेश कुमार ने रविवार को कदमा और सोनारी के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। लोगों से मुलाकात की कि वह जहां भी गए। जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया। क्षेत्र की जनता का कहना है कि डॉक्टर उमेश कुमार जैसे योग्य जनप्रतिनिधि को ही विधायक बनना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *