TNF News
छाया नगर आश्रयगृह में नववर्ष पर गरीबों को भोजन कराया दीनबंधु ट्रस्ट
जमशेदपुर । झारखंड
दीनबंधु ट्रस्ट द्वारा नववर्ष की शुरूआत छाया नगर मे आश्रय गृह मे रहने वाले गरीब लोगों को भोजन कराकर किया।
संस्था के ट्रस्टी उत्तम चक्रवर्ती ने कहा कि आश्रय गृह मे रहने वाले गरीब लोग परिवार विहीन होते हैं। वे लोग नया साल व कोई पर्व त्यौहार का आंनद नही ले पाते हैं। जबकि नए साल में हर जगह जश्न का माहौल रहता है। लोग उत्साह पूर्वक पिकनिक आयोजित कर खुशियां मनाते हैं। लेकिन आश्रय गृह मे रहने वाले गरीब लोग इससे वंचित रह जाते हैं। इसलिए दीनबंधु ट्रस्ट नया साल उनके साथ मनाया।
उत्तम चक्रवर्ती ने बताया आश्रय गृह में रहने वाले सरकारी योजना एवं आवश्यक कार्ड से वंचित लोगो के लिए संस्था कैम्प लगाएगी।
ट्रस्ट द्वारा छाया नगर एवम किशोरी नगर मे स्थित आश्रय गृह में भोजन वितरित कर पिकनीक मनाने का अहसास कराया। सभी लोगों ने स्वादिष्ट भोजन खीर, पुरी, सब्जी चटनी, सलाद आदि का आंनद लिया और नए साल की स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम चक्रवर्ती, शशिकांत, सुनीता पोयरा, कंचन यादव, अंजन पोयरा, कुसुम देवी, पिंकी देवी, राहुल नाग, उर्मिला कारक, गौतम, सचिन महानंद, साहिल, के समिता आदि का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम का वीडियो देखें: