TNF News

छठवां सप्ताह साईं संकल्प सेवा पूजन कार्यक्रम सफलता पूर्वक हुआ संपन्न।

Published

on

THE NEWS FRAME

ज दिनांक 11 फरवरी के दिन साईं सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो में साईं संकल्प सेवा पूजन कार्यक्रम का छठा सप्ताह बाबा की कृपा से सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। साई सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार कॉलोनी बैकुंठ नगर मानगो द्वारा संचालित सेवा संकल्प पूजन का छटवां सप्ताह साईं भक्तों की महाआरती से सम्पन्न हुआ।

आज की पूजा राष्ट्रीय भ्रष्टचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन सिविल डिफेंस सेल झारखण्ड प्रदेश के कार्यकरिणी सदस्य श्री राहुल सिंह, श्री अभिषेक सिंह चौहान, मन्दिर समिति के सहायक सचिव श्री साजन मिश्रा, श्रीमती पी राधा एवं विदिशा नायर के नाम से संकल्प पुजन हुआ।

प्रसाद का वितरण श्री राहुल सिंह एवं अभिषेक सिंह के सौजन्य से हुआ।

साईं सेवाश्रम मंदिर समिति वास्तु विहार के अध्यक्ष श्री रवि शंकर केपी ने बताया की आज भक्तों की भीड़ ने बाबा का गुणगान करते हुए महाआरती की और सबने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version