Connect with us

क्राइम

चोरों के हौसले बुलंद एक ही घर से सात लाख की चोरी।

Published

on

THE NEWS FRAME

Parsudih :   बुधवार 28 दिसम्बर, 2022

परसुडीह के प्रमोद नगर साईं मंदिर के समीप मौयर्ति चौधरी के घर पर बीते 26 दिसंबर की रात चोरों ने हाथ साफ किया।  बता दें की मौयर्ति चौधरी बीते 23 दिसंबर को अपनी लड़की के घर सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। घर में कोई नहीं था। जिस  कारण चोरों ने कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। मौयर्ति चौधरी के अनुसार 6 से 7 लाख के सामान की चोरी हुई है। 

आपको यह भी बता दें की कुछ दिन पहले मौयर्ति चौधरीके घर के बाजू वाले घर में 6 दिन पहले चेताली मंडल के घर में चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की थी। विडंबना तो इस बात की है कि आखिर यह सब परसुडीह क्षेत्र में क्यों? चोरों को किसी तरह का कोई डर या भय नहीं  है। और वे चोरी के कामों को अंजाम दे रहे हैं।  

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर माक्स पहन के आते हैं और निर्भीक हो कर  अपने काम को अंजाम देकर निकल जाते हैं।  आखिर इस पर अंकुश लगेगा कैसे ? यह एक सवालिया निशान है। 

वहीं सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक जी के द्वारा इस घृणित कार्य पर घोर निंदा करते हुए प्रशासन से अनुरोध किया गया है की इसपर कड़ी कार्रवाई की जाये। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *