Connect with us

TNF News

चोरी की घटना का पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत चोरी की घटना का पर्दाफाश – शाहरुख, सैफ और जहीर गिरफ्तार, बाकियो की तलाश जारी।

अपराधियों को पकड़ने में जमशेदपुर SSP, सिटी SP कुमार शिवाशीष, DSP भोला प्रसाद सिंह (HQ-1), मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बता दें कि दिनांक 10/11 जनवरी 2025 की रात को मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नं. 14 में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मो. जहीर (पिता- मो. हनीफ) और दो अन्य व्यक्तियों ने एक घर में घुसकर मोबाइल, आभूषण, नगद रुपये और अन्य कागजात चुरा लिए। इस घटना के संबंध में मानगो थाना में कांड संख्या 01/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
घटना की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शाहरूख खान उर्फ एलियन को चोरी किए गए मोबाइल और नगद पैसे के साथ गिरफ्तार किया।

दूसरा आरोपी गिरफ्तार:
शाहरूख खान की निशानदेही पर चोरी का सामान बेचने वाले मो. सैफ अली को भी गिरफ्तार किया गया। सैफ अली के पास से चोरी के मोबाइल और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से दिसंबर 2024 में हुई कई बंद घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी:
घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल, मानगो में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ एस डी एम शताब्दी मजूमदार के द्वारा किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

1. शाहरूख खान उर्फ एलियन (पिता- सलीम खान, निवासी- रोड नं. 14, जवाहर नगर, मानगो) का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।

  • मानगो थाना कांड संख्या 137/18 (धारा 380/411)
  • मानगो थाना कांड संख्या 379/17 (धारा 380/457)
  • मानगो थाना कांड संख्या 301/23 (धारा 380/457)

2. मो. सैफ अली (पिता- मो. निजामुदीन, निवासी- डिमना बस्ती, रोड नं. 14, थाना- ओलिडीह)।

जब्त सामान:

1. विवो कंपनी के 2 एंड्रॉयड मोबाइल

2. रेडमी कंपनी का 1 एंड्रॉयड मोबाइल

3. जियो कंपनी के 2 कीपैड मोबाइल

4. चांदी जैसी 4 जोड़ी पायल

5. चांदी जैसी 3 चैन

6. ₹3,500 नगद

छापेमारी दल के अधिकारी और कर्मी:

1. श्री भोला प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1)

2. निरंजन कुमार, पु.नि.

3. परवन साह, पु.अ.नि.

4. अमित कुमार, पु.अ.नि.

5. महेंद्र कुमार, पु.अ.नि.

6. धीरज कुमार मिश्रा, पु.अ.नि.

7. मोहन कुमार, स.अ.नि.

8. दिलीप कुमार, आरक्षी

9. संतोष कुमार, आरक्षी

10. राहुल कुमार, आरक्षी

11. मधुसूदन बानरा, आरक्षी

पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो देखें : 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *