Connect with us

राजनितिक

गोविंदपुर में जनसंपर्क अभियान, सैंकड़ों युवा भाजपा में शामिल

Published

on

गोविंदपुर

जमशेदपुर: गोविंदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने की। जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे। इस मौके पर सैंकड़ों युवा भाजपा में शामिल हुए, जिन्हें अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार का हिस्सा बनाया गया।

गोविंदपुर

अभय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आर्थिक दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गया है और भविष्य में और भी आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़े :सिंहभूम चैम्बर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी का व्यवसायी उद्यमियों के साथ होगा सीधा संवाद

अभय सिंह ने कहा कि हमें सोचना है कि देश का भविष्य किसके हाथ में देना है। उन्होंने भाजपा को जिताने का नारा देते हुए कहा, “जो राम को लाए हैं, हम उन्हें लाएंगे।” इस मौके पर विद्युत वरण महतो, पवन सिंह, कमलेश सिंह, मधु, राधे श्याम, संजय, सुमित श्रीवास्तव और कई लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *