Connect with us

झारखंड

गोलीकांड में शहीद रामदेव महतो को 25 करोड़ और आश्रित को नौकरी दे झारखण्ड सरकार – काशिफ़ रज़ा।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

मानगो थाना अंतर्गत रोड नम्बर 16 में हुए गोलीकांड में शहीद हुए मनोहरपुर निवासी शहीद रामदेव महतो को 25 करोड़ मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने हेतु झारखण्ड सरकार से अपील की है। बता दें आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि झारखंड सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। जमशेदपुर एक शांत शहर रहा है, यहाँ के लोग शांत स्वभाव के हैं, इस शहर ने हिंसा को कभी भी प्रोत्साहन नहीं दिया है। वहीँ पिछले कुछ सालों में जमशेदपुर में अपराध बढ़ा है, दिन दहाड़े मर्डर की घटनाएं आम होती जा रही है, अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं, यह राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा की राज्य सरकार जिस मुस्तैदी से ट्रैफिक के नियम और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने में तत्परता दिखा रही है और दिन रात जनता परेशान हो रही है, उसी तरह की तत्परता अगर अपराध रोकने में दिखाई जाए तो अपराध क्यों नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना जवान शहीद रामवेद महतो के साथ है और उनकी वीरता को आज़ाद समाज पार्टी सलाम करती है। शहीदी को अगर झारखंड सरकार ने 25 करोड़ मुआवज़ा और आश्रित को सरकारी नौकरी नही दी तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

काशिफ़ रजा ने जमशेदपुर की जनता से आह्वान किया कि आज शाम साकची गोलचक्कर में वीर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सारे लोग पहुँचे और रामदेव महतो जी की वीरता को सलाम करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *